सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजनीति के बाहुबली ,भगवाधारी मोदी ने रचा इतिहास

इस लेख का शीर्षक अतिश्योक्ति नही, सार्थकता प्रदान कर रहा है। तीन राज्यों में चुनाव के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सियासत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई सानी है। वर्तमान में भारतीय राजनीति में इनके कद का राजनेता दूर दूर तक नही दिख रहा है।आज के परिणामों में न सिर्फ त्रिपुरा के 25 वर्षों से अजेय वामपंथियों के किले को ध्वस्त किया बल्कि नागालैंड में भी सरकार बनाने जा रही है।मेघालय में भी सत्ता के करीब हो सत्ताधारी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की जुगत में हैं। त्रिपुरा व नागालैंड बीजेपी सरकार बनते ही देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकारें होंगी, ये भी भारत के राजनीति के इतिहास में पहली बार किसी एक पार्टी व उसकी सहयोगी की सरकार होगी। ये इतिहास बनाने का करिश्मा सिर्फ मोदी के ही बल पर संभव हुआ है। बताना मुनासिब होगा आजादी के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करिश्माई नेतृत्व में 18 राज्यों में कांग्रेस व उनके सहयोगी सरकारें बनी थी, लेकिन आज वो भी रिकार्ड टूट गया। अब राजनीतिक विश्लेषकों में एक नई बहस छिड़ गई है कि अब तक का सबसे लोकप्रिय, शक्तिशाली व करिश्माई प्र

प्रिय पाठकों होली की शुभकामनाएं.....