क्या होगा इस पतित पावन धरती का------------------!

सूचना क्रान्ति के दौर में भी भंयकर पिछड़ा है अमेठी जनकवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी जैसे वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्र में भी 2 जी और 3जी जैसी सेवायें न चलने पर रोष जताते हुए कहा है कि देश 21 वीं शताब्दी में पहुंच गया है और अमेठी के लोगों को 16 वीं शताब्दी में रहने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सूचना क्रान्ति के जबरदस्त बदलाव के बाद भी अमेठी के लोगों को टेक्नोलॉजी से जानबूझ कर वंक्षित रखा गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि अमेठी का नाम एक बड़े परिवार से जुड़ने के कारण दुनिया भर में लिया जाता है। लेकिन अमेठी को असल में देखने के बाद महसूस होता है कि जनता को केवल ठगा गया है। यहां केवल वंशवाद के नाम पर जनता को भ्रमित करके अपनी जगह तो संसद में तय की गयीए लेकिन अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लोगों को सूचना क्रान्ति के युग में भी कोसों दूर रखा गया है। डॉ कुमार ने कहा ये सब इसलिए किया गया है कि अमेठी के लोग अगर सूचना क्रान्ति के साधनों जैसे टीवीए इंटरनेटए टिव्टरए फेसबुक जैसे साधनों से अगर रुबरु हो जाऐंगे तो अपने जनप्रतिनिधि की हकीकत भी सामने आ जाएगी। डॉ विश्वास का कहना है कि मूलभूत सुविधाऐं देने के साथ जनप्रतिनिधि का ये भी दायित्व बनाता है कि उस इलाके की जनता के सामाजिक और मानसिक विकास के लिए दूरसंचार के माध्यमों से लगातार जोड़ा जाए जिसके कि आम जनता ये जान सके कि आपके क्षेत्र और दुनिया में किस तरह के राजनीतिए सामाजिकए आर्थिक परिवर्तन लगातार हो रहे हैं।
डॉ कुमार ने आज दिन में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। इस दौरान डॉ कुमार ने लक्ष्य दिया कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले हर एक ग्राम तक कार्यकर्ता को पहुंचना है। उन्होंने लक्ष्य देते हुए कहा कि ये सुनिश्चित किया जाय कि आप के कार्यकर्ता ने हर उस आम शख्स तक सूचना दे दी है कि पार्टी आने वाले समय में अमेठी के विकास के लिए क्या करने जा रही है। साथ ही अगर आम आदमी पार्टी का साथ देता है तो वो अमेठी के हर बदलाव को जल्द ही अपने सामने देख सकेगा।
डॉ कुमार ने आज इलाहाबाद और बनारस से आये सैकड़ों लोगों से अमेटी स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर मुलाकात की। 1977 के देशव्यापी आंदोलन और राजमोहन गांधी के साथ जुड़े लोगों ने डॉ कुमार से मुलाकात करके बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन विचार किया। साथ ही आश्वासन दिया कि पूरे उण्प्रण् से लोग आकर अमेठी की आम जनता के साथ जनजागरण करेंगे और लोगों को बतायेंगे कि कैसे उण् प्रण् में बदलाव अमेठी से निकलकर हो सकता है।
ये बातें लोकसभा चुनाव के समय जनता को बदलाव  श्के सपने दिखा रहे थे डा0 कुमार श्विास, जोकि देश के अच्छे कवि के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन चुनाव के बाद दोबारा  क्षेत्र में झांकना मुनासिब नही समझे।कहां अमेठी में ही रूक कर जिन्दगी बिताने की करते थकते नही थे।तभी तो इनके इरादे पहले ही जनता ने भांपकर धूल फंका दी।  कैसे करें इन नेताओं के बातों का शिवास क्योकिं जब शिवास से विश्वास ही उठ चला है। जब ऐसे ही कर्णधार देश को मिलेंगे तो क्या होगा इस पतित पावन धरती का।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी चुनाव ने गढ़े नये आयाम

काश .......कोई मेरी भी सुनता !

ओह्ह... डेमोक्रेसी में ये कैसी पॉलिटिक्स....!