पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होता है| विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका को लोकतंत्र के तीन प्रमुख स्तंभ माना जाता है| इसमें चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को शामिल किया गया|जनता के लिए दर्पण का कार्य करने वाली ,सच्चाई को उजागर करने वाली मीडिया क्या अपने दायित्व की तरफ से मुख मोड चुकी है। ये केवल राजनीतिक दलों व उनकी सरकारों के हाथ कठपुतली बन कर रह गई है। जबकि लोकतांत्रिक देश में इनकी महती भूमिका होती है। जनता से सरोकार रखने वाले अहम मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम मीडिया करती है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आजादी से लेकर अब तक लोकतंत्र को चलाने में मीडिया का सहयोग रहा है, इससे किंचित मात्र विमुख नही हो सकते हैं। हां ये जरूर है कि आजादी के समय की मीडिया और वर्तमान समय की मीडिया में बहुत फर्क दिखने लगा है। मीडिया व्यवसायीकरण होता जा रहा है।आज बडे पूंजीपतियों के हाथों मीडिया की लगाम है। जहां फायदा मिलता है वैसा ही खबर बनता है। ये जनता पर क्या असर डालेगी इससे मतलब नही रह जाता है। अभी बिगत दिनों दशहरा के मौके पर पश्चिम बंगाल में दो संप्रदायों के बीच तनाव फैल गया। जोकि धीरे...
EK ANOKHA SACH AAP TAK