सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपने ही क्षेत्र में विरोध का सामना कर रहे राहुल गांधी

देश की सियासत में अमेठी का मुकाम अहम है। हो भी क्यों न क्योंकि इसका रिश्ता देश के सबसे बडे राजनीतिक घराने गांधी परिवार से जुडा हुआ है। इस राजनीति की विरासत को वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्भाल रहे हैं। लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी के अमेठी दो दिवसीय दौरे की समाप्ति के बाद राजनीतिक विश्लेषकों को इस तरफ सोचने को मजबूर हो चला है।इस बार का दौरा काफी हंगामें पूर्ण रहा। गांधी परिवार की पुश्तैनी सीट पर इस प्रकार भारी विरोध का सामना करना कहीं न कहीं सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि सत्तर के दशक में अमेठी से गांधी परिवार के पहले सदस्य के रूप में संसदीय सीट पर संजय गांधी ने चुनाव लडा था , लेकिन 77 की जनता लहर में जनसंघ के प्रत्याशी से चुनाव हार गये। 1980 में पुनः चुनाव लडा और भी गये। उनकी आसमयिक मौत के बाद राजीव गांधी यहां लगातार चार चुनाव जीते लेकिन 1991 के चुनाव दौरान ही उनकी हत्या हो गई और उनकी चरण पादुका लेकर आये उनके सखा कैप्टन सतीश शर्मा को भी हाथों हाथ लिया लेकिन अगले चुनाव में भाजपा के डा0 संजय सिंह से हार गये। अगले चुनाव में श्रीमती सोनिया गांधी को जनता ने बडी जीत दिला कर गांधी परिवार में एक बार अपनी आस्था दिखायी। 2004 में सोनिया गांधी  पडोस के रायबरेली सीट पर चुनाव लडा और यहां से राहुल गांधी को चुनाव मैदान उतारा और पुनः जनता ने उन्हे तीन लाख अधिक मतों के अंतर से जीत दिलाकर सर आंखों पर बैठाया। लेकिन इसके बाद से कांग्रेस का गढ माने जाने वाला अमेठी की दीवारें दरकने लगी, एक के बाद एक बडे छोटे चुनाव हारने लगी, और भाजपा की मजबूती बढने लगी। पुराने कांग्रेसी इस बात को मानते हैं कि कांग्रेस में कार्यकत्र्ताओं के प्रति नेताओं का रूखा रवैये का असर पार्टी के संगठन पर पड रहा है। अमेठी में कांग्रेस की मुसीबत और बढ गई जब 2014 को लोकसभा चुनाव में भाजपा स्मृति ईरानी को मैदान में उतार दिया। उनकी हार के बाद भी सक्रियता का नतीजा है कि विधानसभा चुनावों में अमेठी लोकसभा की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एक भी सीट नही बची है। नगर निकाय चुनावों में भी पार्टी की यही हालत है। भाजपा का आधार दिनोंदिन बढना राहुल गांधी के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव भारी दिख रहा है।इस बारे में कांग्रेस व राहुल दोनों को मंथन की आवश्यकता है। विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम लगने से भाजपाईयों में उत्साह से भरे हैं। समय समय पर बडे नेताओं का दौरा होता रहा है। जिस तरह इन दो दिनों के दौरे में राहुल गांधी का भारी विरोध ने यह अवश्य जता दिया कि अब गांधी परिवार का एकछत्र राज अमेठी में होना गुजरे जमाने की बात हो गई है। कांग्रेस का प्रभाव घटने का कारण 2004 से 2014 तक विकास के मुद्दे, कार्यकत्र्ताओं व जनता से दूरी व सांगठनिक ढांचे में सक्रियता की कमी भी राजनीतिक विश्लेषण मानते हैं। फिलहाल कांग्रेस व राहुल गांधी को इन कारणों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, और कैसे भाजपा के बढते आधार को रोका जा सके।क्योंकि लोकसभा चुनाव को एक वर्ष ही बचा है। जोकि राहुल व कांग्रेस दोनो के लिए एक अग्निपरीक्षा साबित होना तय है। वैसे अमेठी में गांधी परिवार को चाहने वालों की कमी नहीं है।
@NEERJ SINGH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कानून दो व्यवस्था कब तक !

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आजादी के बाद देश में एक विस्तृत संविधान लागू हुआ। जिसमें लिखा गया कि देश का हर नागरिक अमीर- गरीब,जाति-धर्म,रंग-भेद,नस्लभेद क्षेत्र-भाषा भले ही अलग हो लेकिन मौलिक अधिकार एक हैं।कोई भी देश का कोई भी एक कानून उपरोक्त आधार बांटा नही जाता है । सभी के लिए कानून एक है। अगर हम गौर करें शायद ये हो नही रहा है। एक कानून होते हुए व्यवस्थाएं दो हो गई है। आम आदमी के लिए कानून व्यवस्था संविधान के अनुसार होती हैं। लेकिन विशिष्ट लोगों के लिए व्यवस्था बदल जाती है।विशेष रूप से राजनेताओं के लिए कानून व्यवस्था का मायने ही बदल जाता है। उदाहरण के तौर पर  आमजन  कानून हाथ में लेता है तो पुलिस उसे सफाई देने तक का मौका नही देती है और जेल में ठूंस देती है। वहीं राजनेता कानून अपने हाथ लेता है ,तो वही पुलिस जांच का विषय बता कर गिरफ्तारी को लेकर टालमटोल करती है। क्या एक कानून दो व्यवस्था नही है ! लालू का परिवार भ्रष्टाचार में फंस गया है, इसे लेकर सीबीआई की कार्यवाही को लालू प्रसाद यादव राजनीति से प्रेरित और केंद्र सरकार पर  बदले की भावना से कार्यवाही का आरोप लगा रह

आओ मनाएं संविधान दिवस

पूरे देश में  संविधान दिवस मनाया जा रहा है। सभी वर्ग के लोग संविधान के निर्माण दिवस पर अनेकों ने कार्यक्रम करके संविधान दिवस को मनाया गया। राजनीतिक पार्टियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी कर के संविधान की चर्चा करके इस दिवस को गौरवमयी बनाने का का प्रयास किया गया। प्रशासनिक स्तर हो या  फिर विद्यालयों में बच्चों द्वारा शपथ दिलाकर निबंध लेखन चित्रण जैसी प्रतियोगिताएं करके दिवस को मनाया गया। बताते चलें कि 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था और संविधान लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था। संविधान सभा में बनाने वाले 207 सदस्य थे इस संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी थे। इसलिए इन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है । विश्व के सबसे बड़े संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का समय लगा था। भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए 29 अगस्त 1947 को समिति की स्थापना हुई थी । जिसकी अध्यक्षता डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में समिति गठित गठित की गई थी । 19 नवंबर 2015 को राजपत्र अधिसूचना के सहायता से

अपनो के बीच हिंदी बनी दोयम दर्जे की भाषा !

  हिंदी दिवस पर विशेष---  जिस देश में हिंदी के लिए 'दो दबाएं' सुनना पड़ता है और 90% लोग अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं..जहाँ देश के प्रतिष्ठित पद आईएएस और पीसीएस में लगातार हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय और लगातार उनके गिरते हुए परिणाम लेकिन फिर भी सरकार के द्वारा हिंदी भाषा को शिखर पर ले जाने का जुमला।। उस देश को हिंदी_दिवस की शुभकामनाएं उपरोक्त उद्गगार सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी की है। इन वाक्यों में उन सभी हिंदी माध्यम में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों की है । जो हिन्दी साहित्य की दुर्दशा को बयां कर रहा है। विगत दो-तीन वर्षों के सिविल सेवा के परिणाम ने हिंदी माध्यम के छात्रों को हिलाकर रख दिया है। किस तरह अंग्रेजियत हावी हो रही है इन परीक्षाओं जिनमें UPSC व UPPCS शामिल है इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। हाल ही में दो दिन पूर्व UPPCS की टॉप रैंकिंग में हिन्दी माध्यम वाले 100 के बाहर ही जगह बना पाए । जो कभी टॉप रैंकिंग में अधिकांश हिंदी माध्यम के छात्र सफल होते थे । लेकिन अब ऐसा नही है। आज लाखों हिंदी माध्यम के प्रतिभागियों के भव