सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किशोरों का बाल्यावस्था व प्रौढावस्था के बीच मचलता बचपन


 आज का किशोरावस्था एक नई दिशा व पहचान के लिये उत्सुक  होता है । जिसके चलते इस शारीरिक परिवर्तन काल में मन में तरह-तरह विचार आते रहते हैं । यह उम्र एक अवस्था से दूसरी अवस्था की ओर अग्रसर रहता है । इसलिए इस परिवर्तन काल में अच्छे बुरे की पहचान ही नहीं हो पाती है, और कभी अच्छे कभी गलत कदम उठा लेते हैं जिसके कारण मन में तनाव जैसी स्थिति आ जाती है। किशोरवस्था बुद्धि का विकास पूर्ण नही होता है, फिर भी ये कुछ कर गुजरने की जहमत उठाने में गुरेज नही करते हैं। जिससे अपनी एक पहचान बना सकें और चर्चा में रहें। इनके लिए हर प्रतिस्पर्धा में जीत आवश्यक है। हार इन्हें जरा भी पसंद नही हैं। हार का मतलब सीधे सुसाइड समझते हैं। जबकि हार से ही जीत की शुरुआत होती है,पर कौन इन्हें समझाये। ये अवस्था ही आवेशित, उग्र, आक्रमक होती है।इन्हें प्यार व शांत मन से समझाया जा सकता है। अब किशोरों की लाइफ पहले से काफी बदल चुकी है। ये शिक्षक, महान खिलाड़ी,राजनीतिक , आदि को अपना आदर्श मानते थे। लेकिन अब तो वीडियो गेम में मशगूल रहने वाले किशोरों को गेम में मौजूद कैरेक्टर को अपना हीरो मान रहे हैं।एक नई आर्टिफिशियल माइंड जन्म ले रहा है। जो बच्चों ही नही माँ व बाप के लिए भी घातक सिद्ध हो रहा है। पहले बच्चे गुल्ली डंडे से लेकर न जाने कितने खेल खेलते थे। वहीं अब कंप्यूटर, वीडियो गेम, को अपना सहारा बना लिया है । इसी कड़ी में रूस का एक खेल इन किशोरों के लिए काफी घातक बन गया है। जिसमे करीब 300 लोगों की जाने जा चुकी हैं। इस खेल का नाम 'दी ब्लू व्हेल चैलेंज` है, जोकि किशोरों को अपने खेल के जरिये अपने वश में कर उसे शारीरिक क्षति से लेकर आत्महत्या तक के लिए उकसाता है। जिसके चलते इस खेल से वशीभूत किशोर अपनी जान दे रहे है।इसका प्रभाव अब अपने देश में भी दिखने लगा है। इस तरह के खेल किशोरों को अवसाद को ढ़केल रहा है। इन सब में कहीं न कहीं माता पिता की भी भूमिका अहम है। क्योंकि इनकी व्यस्तता हो बच्चों को एकांत में जीने को मजबूर करती है। हर व्यक्ति अब सिर्फ अपने लिए जीता है। परिवार के हर सदस्य अपनी ही राम कहानी में मस्त रहते हैं, बच्चों के साथ बैठने का मौका ही नही रहता है। बच्चों की हर इच्छा को पूरा किया जाना भी सही नही है। भय, हिंसा व आक्रमकता ही अब खेल का हिस्सा हैं। ये ही मनोरंजन के साधन बन जाते हैं और ये कब बच्चों के मन पर हावी हो जाते हैं पता ही नही चलता है।  और इस तरह के गेम के साथ अपना समय व्यतीत करते करते इसी के आदि बन जाते हैं। ये हमारे समाज व सांस्कृतिक विचारों पर बड़ा प्रहार है। किशोरों की जिंदगियां खिलने से पहले ही मुरझा रही हैं। मोबाइल/वीडियो गेम इन किशोरों के मन मस्तिष्क में स्लो पॉइजन बन कर फ़ैल रहा है। अगर हमें इनकी जिन्दगी को खूबसूरत सवांरनी है ,तो इनको इस लत से मुक्त रखने की जरूरत है। गेम को लेकर हुए सर्वे में आज दुनिया भर में 100 अरब डॉलर से अधिक का व्यवसाय इंटरनेट गेम का हो गया है। विगत वर्ष की अपेक्षा करीब 9%बढा है। जिसमें एशिया की भागीदारी करीब 47%है। इसमें चीन में 27 अरब डॉलर अकेले है। भारत में भी इसकी तादाद दिनोदिन बढ़ रही है। देश में मोबाइल गेम खेलने वालों की संख्या लगभग 20 करोड़ है। जोकि अगले दो तीन वर्ष में इसकी संख्या तीन गुने से अधिक होने की सम्भावना है। अब इंटरनेट व सोशल साइटों लोग निर्भर रहते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग कम करते हैं। इसी प्रकार बच्चे भी इस तरह का अनुपालन कर रहे हैं। किशोर की बाल्यावस्था व प्रौढ़ावस्था के बीच का अंतराल असमंजस भरा होता है। ये प्रौढावस्था की नकल करते हैं। उन्ही तरह बनने का प्रयास भी करते हैं। इनमें मानसिक विकास भी नही होता है। इसलिए निर्णय लेने व अच्छे बुरे की पहचान कम होती है। तभी जब समाज से  मनोवैज्ञानिक जरूरतों की स्वीकारोक्ति नही मिलती तब यही मासूम बच्चे तनाव, क्रोध,व्यग्र जैसी प्रवृत्तियां जन्म लेती है। इस लिए हमारे इन बच्चों के लिए माता-पिता द्वारा अपने व्यस्त पलों से कुछ समय अवश्य निकाल कर इनके पास बैठे और इनकी भावनाओं से परिचित होकर उनकी समस्याओं हल निकालने के साथ ही खुशनुमा माहौल दें।जिससे उनका एकांत पल कम मिले और  गेम आदि से दूर रहे ताकि तनाव से बच्चों को बचाया जा सके। इससे किशोरावस्था वाले बच्चे अच्छे बुरे की पहचान कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाये।और बाल्यावस्था व प्रौढ़ावस्था के बीच मचलते बचपन को सही दिशा मिल सके।
‌@NEERAJ SINGH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काश .......कोई मेरी भी सुनता !

  प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है,क्योंकि इसी दिन राक्षसराज रावण का अंत करके लंका की जनता को उस की प्रताड़ना से मुक्त करा कर अयोध्या लौटे थे I इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की पूजा भी की जाती है और अपने-अपने घरों को दीप जलाकर सजाया जाता है I इस बार भी अयोध्या में 12 लाख दीप जलाकर योगी की उत्तर प्रदेश सरकार वर्ल्ड रिकार्ड बना रही है I यह एक अच्छी पहल है, होना भी चाहिए ,जिससे कि आने वाली पीढ़ियां हमारी संस्कृति को समझ सके, उन्हें जान सके I लेकिन देश भर में मनाये जा रहे दीपावली त्यौहार पर आर्थिक नीतियों में ग्रहण की तरह घेर रखा है I पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने जनता का दिवाला निकाल दिया है I विगत 02 साल में जहां कोरोना देश की नहीं आम जन के बजट को हिला कर रख दिया है I महंगाई बढ़ने लगी I अब जबकि कोरोना महामारी से लोग उबरने लगे हैं I देश की अर्थव्यवस्था सुधरने लगी है I लेकिन महंगाई पर अभी भी सरकार नियंत्रण करने में पूरी तरह सक्षम नहीं हो पा रही है I इसी बीच पेट्रोलियम पदार्थों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है और यह अब शतक लगाकर पार हो चुका है I ...

संकुचित राजनीति की बदरंग तस्वीर

    जाति-धर्म के फैक्टर में, कोई नहीं है टक्कर में....उक्त स्लोगन आज की राजनीति के परिप्रेक्ष्य में देखा जाय बिल्कुल सटीक बैठता है I विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में वर्तमान में जिस तरह की राजनीति चल रही है ,आने वाले समय में विषम परिस्थितियों को आमंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है I जो न तो लोकतंत्र के सेहत के लिए ठीक होगा न ही आवाम के लिए ही हितकारी होगा I  हमारे राजनीतिक दलों के आकाओं को भी चिन्तन करने की जरूरत है कि सत्ता के लिए ऐसी ओछी राजनीति कर देश की स्थिरता को संकट में डालने का कार्य कर रहे हैं I देश के बड़े-बड़े  अलम्बरदार माइक सम्हालते ही सबसे बड़े देश-भक्त बन जाते हैं I लेकिन चुनाव आते ही वोट पहले और देश बाद में होता है I मंचों पर जो विचारधारा प्रस्तुत करते हैं ,वो चुनावी रणनीति में बदल जाती है I बस एक ही एजेंडा होता है जीत सिर्फ जीत इसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं I पार्टी का सिद्धांत तो तेल लेने चला जाता है I अभी हाल के दिनों में कुछ राजनीतिक घटनाओं में उक्त झलक दिखी I पंजाब, उत्तर प्रदेश में 2022 में चुनाव होने हैं I जातिगत आधार पर राजनीति शुरू ह...

यूपी चुनाव ने गढ़े नये आयाम

  यूपी में का ....बा ! यूपी में बाबा ... जैसे गीतों की धुन विधानसभा चुनाव 2022 में खूब चले अरे उठापटक के बीच आखिरकार विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ I एक बार फिर योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है I संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अनेकानेक सवाल भी अपने पीछे छोड़ कर गया है I इस बार यह चुनाव धर्म जाति पर लड़े या फिर राष्ट्रवाद सुरक्षा सुशासन महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चुनाव हुए ? राजनीतिक दलों ने मुद्दे तो खूब उठाएं धर्म जाति दोनों पिचों पर दलों ने जम कर बैटिंग किया चुनाव की शुरुआत में जिन्ना का प्रवेश हुआ हिंदुत्व मुद्दा बना कई दलों में मुस्लिम हितैषी बनने को लेकर होड़ मची दिखी चुनाव का अंत में EVM पर आकर टिक गया I चुनाव काफी दिलचस्प रहा लोगों में अंत तक कौतूहल बना हुआ था कि किसकी सरकार बनेगी I फिलहाल योगी सरकार बन ही गई इस चुनाव में सभी मुद्दों दोही मुद्दे सफल हुए जिसमें राशन व सुशासन I ये सभी मुद्दों पर भारी रहे I पश्चिम उत्तर प्रदेश में सुशासन तो पूर्वी में राशन का प्रभाव दिखा I इस चुनाव में मुस्लिम समुदाय का एक तरफा वोटिंग ने समाजवादी पार्टी को 125 सीटों तक पहुं...