सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‌क्या लक्ष्य से भटक रहे हैं भारतीय युवा....?


भारत के पांच सर्वश्रेष्ठ विश्विद्यालयों में  BHU का शुमार होता है। आजकल यूनिवर्सिटी उसमें पढ़ रही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा में आ गया है।  महामना मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से सन् 1916 में स्थापित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय देश का जाना माना विशाल परिक्षेत्र में फैला शिक्षा का केंद्र है। भारत सहित कई देशों के करीब 30 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कभी शिक्षा के लिए जाना जाने वाला ये यूनिवर्सिटी आज छात्राओं की असुरक्षा के लिए जाना जाता है। विगत 21 सितम्बर को एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ से आहत छात्राओं ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी के वॉइस चाँसलर से किया लेकिन कोई कार्यवाही न होता देख रात में ही धरना देना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया ,जिससे मौजूद दर्जनों  छात्राएं घायल हो गई। अब फिर क्या था सत्ता दल व यूनिवर्सिटी का प्रशासन पर जुबानी हमले तेज हो गए । यहीं नही बेटी बचाओं ,बेटी बढ़ाओ की योजना पर सवाल 
 खड़े कर दिए गए। देश के युवाओं को किस दिशा में ले जाने का कार्य किया जा रहा है।आज अपने भविष्य को ही  बगावत का पाठ पढ़ाया जा रहा है। BHU जो कुछ हो रहा ये तो कुछ बात समझ में आ रहा है,लेकिन 09 फरवरी 2016 की शाम जेएनयू के परिसर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत तेरे टुकड़े होंगे इंसा अल्लाह,इंसा अल्लाह जैसे नारे लगना, कश्मीर में कालेजों के छात्र/छात्राओं  के हाथों कलम के बजाय पत्थर थमाना समझ से परे है। इन सभी घटनाओं से ये लगता है की राष्ट्र विरोधी ताकतें युवाओं को दिग्गभ्रमित करने का कार्य कर रहीं।  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय  की घटना पर गौर करें तो ये घटना छेड़छाड़ की अन्य घटना से परे नही हैं । लेकिन इसका  बहुत गहरा संदेश जोकि देश ही नही वरन् विश्व पटल पर जायेगा। बनारस का राजनीतिक नाता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा होने से विश्व मीडिया की नजरें हमेशा गड़ी रहती है। जिस प्रकार लड़कियों के साथ अभद्रता और फिर लाठीचार्ज हुआ । ये दुःखद घटना थी,ऐसा नही होना चाहिए।  इसका जिम्मेदार कहीं न कहीं विश्व विद्यालय का प्रशासन भी है , जो कि घटना के 52 घण्टे बाद भी धरने पर बैठी लड़कियों से वार्ता तक नहीं किया ।  और पुलिसिया कार्यवाही की गई।  यही कारण बन गया और मामला राजनीतिक रंग देने लगा। कांग्रेस सहित बिभिन्न पार्टियों ने इस मसले को और अधिक तूल शुरू कर दिया। हाँ योगी सरकार जरूर कार्यवाई दोषियों पर किया ,लेकिन देर हो गई और बेटियों पर लाठीचार्ज का मसला मीडिया में गूंजने लगा है। मोदी भी इस कार्यवाही से योगी सरकार से नाराजगी जता चुके हैं। लेकिन विपक्ष को मोदी के क्षेत्र हुई घटना को देश विदेश में भुनाने में जुट गए हैं। उन्हें इससे मतलब नही है कि देश विदेश में भारत की  छवि पर क्या असर पड़ेगा! फिलहाल जिस प्रकार युवाओं को राजनीतिक मोहरे के रूप में प्रयोग किया जा रहा है ,बेहद दुःखद बात है। रही बात बीएचयू के वॉइस चांसलर की जो अपने को बादशाह समझता है वो सिर्फ जनता का सेवक है।  विश्वविद्यालय की किसी समस्या का निस्तारण करना वीसी का फर्ज बनता है। वीसी के रवैया ने यूनिवर्सिटी की गरिमा को गिराने कार्य किया। जिस तरह देश के युवाओं का उपयोग राजनीतिक दल एवं आसामाजिक तत्व कर रहे हैं,ये देश के लिए चिंता का विषय है। हमें इसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। युवाओं को अगर इसी तरह बरगलाने का कार्य होता है ,तो वो दिन दूर नहीं जब जेनयू में लगे नारे अपनी सार्थकता साबित करने लगेंगे। जेनयू में प्रोफेसर रहे और राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेश पंत का कहना है कि हमें अभिव्यक्ति की आजादी जरूर मिले ,लेकिन देश को नुकसान पंहुचाकर नही।  पंत जी बात से  पूर्णतया सहमत हूँ कि अभिव्यक्ति की आजादी के साथ साथ देश की अखण्डता भी कायम रहने जरूरत है। इसके लिए देश के युवाओं की सहभागिता अति आवश्यक है। यही राष्ट्र के निर्माण कर्ता हैं। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति 2014 जारी किया हो भी क्यों न देश की 65 फीसदी आबादी में 35 वर्ष की उम्र से कम की आबादी है। यानी कि हमारा देश युवा है,ये युवाओं का देश है।जिनमें राष्ट्रवाद कूट कूट भरा है जोकि किसी के कहने से नही आयेगा। चंद  भ्रमित युवाओ द्वारा देश की छवि बिगाड़ने  से नही बिगड़ने वाली नही है। हमारे युवा छात्र/छात्राओं को अपने भविष्य के साथ राष्ट्र के भविष्य को भी देंखे। अंत में अख्तर नब्जी का एक शेर अपनी बात समाप्त करता हूँ
कागज की नाव छोड़ दी मैंने ,
अब समुंदर की जिम्मेदारी है।।
‌@NEERAJ SINGH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कानून दो व्यवस्था कब तक !

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आजादी के बाद देश में एक विस्तृत संविधान लागू हुआ। जिसमें लिखा गया कि देश का हर नागरिक अमीर- गरीब,जाति-धर्म,रंग-भेद,नस्लभेद क्षेत्र-भाषा भले ही अलग हो लेकिन मौलिक अधिकार एक हैं।कोई भी देश का कोई भी एक कानून उपरोक्त आधार बांटा नही जाता है । सभी के लिए कानून एक है। अगर हम गौर करें शायद ये हो नही रहा है। एक कानून होते हुए व्यवस्थाएं दो हो गई है। आम आदमी के लिए कानून व्यवस्था संविधान के अनुसार होती हैं। लेकिन विशिष्ट लोगों के लिए व्यवस्था बदल जाती है।विशेष रूप से राजनेताओं के लिए कानून व्यवस्था का मायने ही बदल जाता है। उदाहरण के तौर पर  आमजन  कानून हाथ में लेता है तो पुलिस उसे सफाई देने तक का मौका नही देती है और जेल में ठूंस देती है। वहीं राजनेता कानून अपने हाथ लेता है ,तो वही पुलिस जांच का विषय बता कर गिरफ्तारी को लेकर टालमटोल करती है। क्या एक कानून दो व्यवस्था नही है ! लालू का परिवार भ्रष्टाचार में फंस गया है, इसे लेकर सीबीआई की कार्यवाही को लालू प्रसाद यादव राजनीति से प्रेरित और केंद्र सरकार पर  बदले की भावना से कार्यवाही का आरोप लगा रह

आओ मनाएं संविधान दिवस

पूरे देश में  संविधान दिवस मनाया जा रहा है। सभी वर्ग के लोग संविधान के निर्माण दिवस पर अनेकों ने कार्यक्रम करके संविधान दिवस को मनाया गया। राजनीतिक पार्टियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी कर के संविधान की चर्चा करके इस दिवस को गौरवमयी बनाने का का प्रयास किया गया। प्रशासनिक स्तर हो या  फिर विद्यालयों में बच्चों द्वारा शपथ दिलाकर निबंध लेखन चित्रण जैसी प्रतियोगिताएं करके दिवस को मनाया गया। बताते चलें कि 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था और संविधान लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था। संविधान सभा में बनाने वाले 207 सदस्य थे इस संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी थे। इसलिए इन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है । विश्व के सबसे बड़े संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का समय लगा था। भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए 29 अगस्त 1947 को समिति की स्थापना हुई थी । जिसकी अध्यक्षता डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में समिति गठित गठित की गई थी । 19 नवंबर 2015 को राजपत्र अधिसूचना के सहायता से

अपनो के बीच हिंदी बनी दोयम दर्जे की भाषा !

  हिंदी दिवस पर विशेष---  जिस देश में हिंदी के लिए 'दो दबाएं' सुनना पड़ता है और 90% लोग अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं..जहाँ देश के प्रतिष्ठित पद आईएएस और पीसीएस में लगातार हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय और लगातार उनके गिरते हुए परिणाम लेकिन फिर भी सरकार के द्वारा हिंदी भाषा को शिखर पर ले जाने का जुमला।। उस देश को हिंदी_दिवस की शुभकामनाएं उपरोक्त उद्गगार सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी की है। इन वाक्यों में उन सभी हिंदी माध्यम में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों की है । जो हिन्दी साहित्य की दुर्दशा को बयां कर रहा है। विगत दो-तीन वर्षों के सिविल सेवा के परिणाम ने हिंदी माध्यम के छात्रों को हिलाकर रख दिया है। किस तरह अंग्रेजियत हावी हो रही है इन परीक्षाओं जिनमें UPSC व UPPCS शामिल है इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। हाल ही में दो दिन पूर्व UPPCS की टॉप रैंकिंग में हिन्दी माध्यम वाले 100 के बाहर ही जगह बना पाए । जो कभी टॉप रैंकिंग में अधिकांश हिंदी माध्यम के छात्र सफल होते थे । लेकिन अब ऐसा नही है। आज लाखों हिंदी माध्यम के प्रतिभागियों के भव