सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्रकारों की जमात का विभाजन क्यों .........!



 जब हमारी पत्रकारों की जमात अपनी वरिष्ठ लेखिका गौरी लंकेश की हत्या के गम में डूबा हुआ है, ठीक उसी समय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ जिसे समाज का आइना कहा जाता है उसे भी विभाजन का कुत्सित प्रयास कुछ तथकथित सेक्युलर नेताओं द्वारा किया जा रहा है। जैसे ही गौरी लंकेश की हत्या बेंगलुरु में हुई कि उसके चंद मिनट में ही सोशल साईटों पर उनकी हत्या का जिम्मेदार भी बताया जाने लगा बिना जांच के ही। अब गौरी लंकेश की हत्या को सियासी जामा पहनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। इतना ही नहीं एक निर्भीक, निडर निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाली महिला पत्रकार को बीजेपी विरोधी करार दिया गया। हिन्दू वादी संगठनों व बीजेपी पर भी आरोप लगाये जा रहे हैं कि उनकी हत्या में इनका हाथ है।  क्या ये सही है कि बिना किसी जांच के आरोप लगाये जाने चाहिए! हर पत्रकार के अपने अपने विचार होते हैं। इसी विचारों के चलते अक्सर ही हर दल व संगठन के प्रति अपना अलग ही नजरिया होता है। लेकिन इसका मतलब ये नही की जिसके विचारों  से पत्रकार के विचारों में विरोधाभास हो तो पत्रकार की हत्या कर दी जाय। ये समझ से परे है। रही बात गौरी लंकेश की  तो वो बीजेपी के विरोध में अक्सर ही लेख लिखती रहती थी। माओवादी को मुख्यधारा में लाने का प्रयास अपने लेखों के माध्यम से करती थी। इससे माओवादियों में भी इनके प्रति आक्रोश रहता था। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि जिस लेख पर काम कर रही थी वो  कर्नाटक प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर था । जिसमें अनेक गहरे खुलासे हो सकते थे। जो भी हो जिस प्रकार सियासत में पत्रकारों को पार्टी विशेष की संज्ञा देकर विभाजन का     षड़्यंत्र हो रहा है,बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली में प्रेस ऑफ़ इंडिया  में शोक सभा में  बामपंथी नेता डी राजा, कन्हैया कुमार, शेरान शाहिद,ने मातम की सभा को सियासी अखाड़ा बना दिया। और गौरीलंकेश को वामपंथी विचार धारा की पत्रकार घोषित कर दिया। अब प्रेस ऑफ इंडिया पर भी सवाल उठ रहा है कि आप पत्रकारों की इतनी हिमायती हो तो जब हेमन्त यादव, जगेंद्र सिंह,संजय पाठक व राजदेव रंजन सीवान की हत्याओं पर इस संगठन ने क्या किया है ! 1992 से अब तक दर्जनों पत्रकारों की हत्याओं का जिम्मेदार कौन है, अब किसी मामले किसको सजा मिली कोई सरकार भी स्वीकार करने की स्थित में नही है। असम में हाल के वर्षों में चार  दर्जन पत्रकारों की हत्या हुई।  कितने में कार्यवाही हुई और कितने दोषियों को सजा मिली ,नतीजा शून्य ही रहा है। विश्व की एक जानी मानी सर्वे Ajenci ने विश्व में पत्रकारों की दशा पर  180 देशों में serves किया है। जिसमें भारत 134वें पायदान पर है और North Koriya सबसे निचले और नार्वे सबसे ऊपर है। भारत की ये स्थिति से पता चल जाता है कि यहाँ पत्रकारों की हालत कैसी है। गौरीलंकेश की हत्या के बहाने ही सही नेताओं ने इसे सियासी रंग देना शुरू कर दिया है। बीबीसी के पत्रकार परवेज आलम का कहना है कि हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है। जिससे हमें सियासी रूप से विभाजित न कर सके। सही कहा परवेज जी ने अगर एक बार किसी दल या संगठन का राजनीतिक ठप्पा लग गया तो समाज का विश्वास ख़त्म हो जायेगा। हमें और पत्रकारिता के जमात को सियासतदानों की इस साजिश को अपने Unity के बल पर नाकाम करना होगा । और सत्ता पर एकजुट होकर अपनी सुरक्षा व भविष्य के वजूद के लिए दबाव बनाने का समय आ गया है। अपने हक की लड़ाई हमसब को मिलकर लड़नी होगी। यही गौरीलंकेश को सच्ची श्रधांजलि होगी।  .........।
@Neeraj Singh

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कानून दो व्यवस्था कब तक !

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आजादी के बाद देश में एक विस्तृत संविधान लागू हुआ। जिसमें लिखा गया कि देश का हर नागरिक अमीर- गरीब,जाति-धर्म,रंग-भेद,नस्लभेद क्षेत्र-भाषा भले ही अलग हो लेकिन मौलिक अधिकार एक हैं।कोई भी देश का कोई भी एक कानून उपरोक्त आधार बांटा नही जाता है । सभी के लिए कानून एक है। अगर हम गौर करें शायद ये हो नही रहा है। एक कानून होते हुए व्यवस्थाएं दो हो गई है। आम आदमी के लिए कानून व्यवस्था संविधान के अनुसार होती हैं। लेकिन विशिष्ट लोगों के लिए व्यवस्था बदल जाती है।विशेष रूप से राजनेताओं के लिए कानून व्यवस्था का मायने ही बदल जाता है। उदाहरण के तौर पर  आमजन  कानून हाथ में लेता है तो पुलिस उसे सफाई देने तक का मौका नही देती है और जेल में ठूंस देती है। वहीं राजनेता कानून अपने हाथ लेता है ,तो वही पुलिस जांच का विषय बता कर गिरफ्तारी को लेकर टालमटोल करती है। क्या एक कानून दो व्यवस्था नही है ! लालू का परिवार भ्रष्टाचार में फंस गया है, इसे लेकर सीबीआई की कार्यवाही को लालू प्रसाद यादव राजनीति से प्रेरित और केंद्र सरकार पर  बदले की भावना से कार्यवाही का आरोप लगा रह

आओ मनाएं संविधान दिवस

पूरे देश में  संविधान दिवस मनाया जा रहा है। सभी वर्ग के लोग संविधान के निर्माण दिवस पर अनेकों ने कार्यक्रम करके संविधान दिवस को मनाया गया। राजनीतिक पार्टियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी कर के संविधान की चर्चा करके इस दिवस को गौरवमयी बनाने का का प्रयास किया गया। प्रशासनिक स्तर हो या  फिर विद्यालयों में बच्चों द्वारा शपथ दिलाकर निबंध लेखन चित्रण जैसी प्रतियोगिताएं करके दिवस को मनाया गया। बताते चलें कि 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था और संविधान लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था। संविधान सभा में बनाने वाले 207 सदस्य थे इस संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी थे। इसलिए इन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है । विश्व के सबसे बड़े संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का समय लगा था। भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए 29 अगस्त 1947 को समिति की स्थापना हुई थी । जिसकी अध्यक्षता डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में समिति गठित गठित की गई थी । 19 नवंबर 2015 को राजपत्र अधिसूचना के सहायता से

अपनो के बीच हिंदी बनी दोयम दर्जे की भाषा !

  हिंदी दिवस पर विशेष---  जिस देश में हिंदी के लिए 'दो दबाएं' सुनना पड़ता है और 90% लोग अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं..जहाँ देश के प्रतिष्ठित पद आईएएस और पीसीएस में लगातार हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय और लगातार उनके गिरते हुए परिणाम लेकिन फिर भी सरकार के द्वारा हिंदी भाषा को शिखर पर ले जाने का जुमला।। उस देश को हिंदी_दिवस की शुभकामनाएं उपरोक्त उद्गगार सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी की है। इन वाक्यों में उन सभी हिंदी माध्यम में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों की है । जो हिन्दी साहित्य की दुर्दशा को बयां कर रहा है। विगत दो-तीन वर्षों के सिविल सेवा के परिणाम ने हिंदी माध्यम के छात्रों को हिलाकर रख दिया है। किस तरह अंग्रेजियत हावी हो रही है इन परीक्षाओं जिनमें UPSC व UPPCS शामिल है इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। हाल ही में दो दिन पूर्व UPPCS की टॉप रैंकिंग में हिन्दी माध्यम वाले 100 के बाहर ही जगह बना पाए । जो कभी टॉप रैंकिंग में अधिकांश हिंदी माध्यम के छात्र सफल होते थे । लेकिन अब ऐसा नही है। आज लाखों हिंदी माध्यम के प्रतिभागियों के भव